पीएम संग लंच के बाद अजमेर के लिये रवाना हुए जरदारी

Pakistan President Asif Ali Zardari
दिल्‍ली। एक दिन के दौरे पर भारत आये पाकिस्‍तानी राष्‍ट्रपति आसिफ अली जरदारी प्रधानमंत्री निवास में लंच करने के बाद जयपुर के लिये रवाना हो गये। जयपुर जाने के बाद वहां से हेलीकॉप्‍टर से वह अजमेर के लिये रवाना होंगे। जरदारी के साथ प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तरफ से केंद्रीय मंत्री पवन बंसल भी काफिले में शामिल हैं। बंसल अजमेर में प्रधानमंत्री की तरफ से चादर चढ़ाएंगे।

दूसरी तरफ आसिफ अली जरदारी की अजमेर यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्‍ते इंतजाम किये गये हैं। जरदारी की अजमेर यात्रा को लेकर वहां के लोगों में खासा उत्‍साह भी नजर आ रहा है। सूफी संत ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर लगभग 6 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। शहर की प्रमुख सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

मालूम हो कि इससे पहले मनमोहन सिंह और जरदारी ने अकेले में बात की। इस बात में जरदारी ने मनमोहन सिंह को पाकिस्‍तान आने का न्‍यौता दिया और मनमोहन सिंह ने उसे कबूल भी कर लिया। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि इस वार्ता में किसी भी तरह की कोई कमिटमेंट नहीं किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+