खून का बदला खून से, तंत्र विद्या से ली बलि

महिला की हत्या के आरोप में एक महिला व दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है जिनमें एक व्यक्ति गुरमेल सिंह की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। पुलिस जानकारी से पता चला है कि चौटाला रोड़ पर स्थित इंदिरा नगर में 40 वर्षीय चरणजीत कौर पत्नि बाबू राम उर्फ ज्ञानी के पास गुरुवार को फोन आया था। फोन करने वाले ने उसे मिलने के लिए बाहर बुलाया था। घर से जाने के बाद वह वापिस घर नहीं लौटी।
महिला के 11 वर्षीय बेटे गुरप्रीत ने सारी जानकारी अपने पिता को दी। बाद में महिला के परिजनों ने उसकी तलाश आरंभ की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार दोपहर को मृतका के पति को किसी ने जानकारी दी कि उसकी पत्नी की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलने के बाद मृतका का पति शहर थाना पुलिस के पास शिकायत लेकर पंहुचा।
बाद में पुलिस ने सारे मामले की जांच शरू की। जांच में पुलिस को पता लगा कि महिला के पड़ोस में रहने वाले होम गार्ड के जवान गुरमेल सिंह व उसके साथी मनीष ने महिला को फोन कर बुलाया था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी गुरमेल सिंह को शहर से गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी की निशानदेही पर डीएसपी पूर्ण चंद पवार व थाना प्रभारी महा सिंह रंगा ने पुलिस टीम के साथ शेरगढ़ के पास बंजर भूमि में बने एक कमरे से मृतका का शव बरामद किया गया।
वहीं इस वारदात में शामिल दूसरा आरोपी मनीष अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। थाना प्रभारी महा सिंह रंगा ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अगवा करने व हत्या करने का केस दर्ज कर लिया है। वहीं आरापी गुरमेल को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे पुलिस को दो दिन के रिमांड पर सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मृतक महिला चरणजीत कौर के घर के पास रहता है। उसने बताया कि करीब 6 माह पूर्व चरणजीत कौर ने उसकी बेटी के सिर पर तेल लगा कर तांत्रिक विद्या से काला जादू कर दिया था। उसके तीन दिन दिन बाद उसकी बेटी की मृत्यु हो गई थी। अपनी बेटी की मौत का बदला लेने के लिए ही उसने इस वारदात को अंजाम दिया।












Click it and Unblock the Notifications