वैन हादसे में बच्चे की मौत के बाद स्कूल की मान्यता हो सकती है रद्द

इसके अतिरिक्त अन्य बच्चे मनदीप व सुमित को मामुली चोटे आई थी। इस बारे में जानकारी देते हुए एक प्रवक्ता ने बताया कि उपमंडलाधीश बिलासपुर की रिपोर्ट के आधार पर मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतक अमन के परिवार को 1 लाख रूपये, अक्षय के परिजनों को 25 हजार रूपये व मनदीप व सुमित के परिवारजनों को 10-10 हजार रूपये की राशि दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त वैन के चालक को पुलिस ने गिरफतार कर लिया है। उन्होंने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जांच करने पर पाया गया कि उक्त स्कूल के कई नॉर्मस पूरे नहीं है इसलिए इस विद्यालय की मान्यता रदद करने की सिफारिश की गई है।
इसके अलावा यह भी जांच की गई है कि जिला के अन्य 13 स्कूलों के नार्मस भी पूरे नहीं है जिनके खिलाफ कानूनी कारवाई की जाएगी तथा डीईईओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिला उपायुक्त ने सचिव आरटीए को निर्देश दिए कि स्कूली वाहनों की विशेष चैकिंग की जाए और जो स्कूल वाहन नॉर्मस को पूरा नहीं करते उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर वाहन जब्त किए जाएं।












Click it and Unblock the Notifications