तांत्रिक के कहने पर महिला दी बेटे की बलि

पुलिस के अनुसार बबेरू इलाके के टोला कस्बा क्षेत्र में तिजिया नाम की महिला रहती है। महिला पिछले कुछ समय से तांत्रिक आशिक अली के चक्कर में पड़ी थी। महिला तंत्र मंत्र कराने के लिए आए दिन तांत्रिक के पास जाया करती थी। सोमवार की रात भी महिला तांत्रित के घर झाडफ़ूंक के लिये आयी थी।
तांत्रिक अपने घर में कुछ तंत्र मंत्र कर रहा था उसी दौरान महिला अचानक जोर-जोर से चिल्लाने लगी। रात के करीब दो बजे महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसका पति व अन्य लोग भी तांत्रिक के घर के भीतर आ गए। अचानक उग्र होते हुए महिला ने अपने तीन वर्ष के बेटे सौरभ पर हमला कर दिया।
बेटे का मारने का प्रयास कर रही पत्नी को देखते ही पति ने उसे बचाने का प्रयास किया जिस पर महिला ने पति की नाक को दांतों से काट लिया। नाक काटे जाने के बाद पति दूर जा गिरा जिस पर महिला ने बच्चे पर दोबारा हमला कर दिया। महिला तिजिया ने पहले बच्चे का मुंह फाड़ा और बाद में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। महिला द्वारा बच्चे की हत्या किए जाने के बाद पति जान बचाकर वहां से भागा और पुलिस को घटना की सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तांत्रिक और महिला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तांत्रिक ने बच्चे की हत्या में किसी भी प्रकार का हाथ होने से इनकार कर दिया उसका कहना था कि वह तो मंत्रों के माध्यम से महिला का इलाज करता था क्योंकि वह मानसिक रोग से पीडि़त थी।












Click it and Unblock the Notifications