राजा भैया के नाम से आने लगे फर्जी फोन

Raja Bhaiya
लखनऊ। फैजाबाद के पुलिस अधीक्षक का फोन बजा, उन्होंने फोन उठाया तो दूसरी ओर से फोन कर रहे व्यक्ति ने कहा कि एक व्यक्ति के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही करनी है। पुलिस अधीक्षक ने जब उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम रघुराज प्रताप सिंह ऊर्फ राजा भैया बताया। राजा भैया का नाम आते ही पुलिस अधिकारी के होश उड़ गए।

कुछ समय बाद जब उन्होंने राजा भैया का नम्बर लेकर फोन किया तो राजा भैया ने ऐसे किसी भी फोन करने की बात से इनकार कर दिया। ऐसा सिर्फ एक पुलिस अधिकारी के साथ नहीं बल्कि कई अन्य अधिकारियों के साथ हो रहा है जिन्हें लोग फर्जी फोन कर राजा भैया के नाम धमका रहे हैं। यह बात राजा भैया ने स्वयं उजागर की।

उत्तर प्रदेश के खाद्य आपूर्ति तथा जेल मंत्री रघुराज प्रताप ङ्क्षसह ऊर्फ राजा भईया इन दिनों अपने नाम से किये जा रहे फर्जी फोन से परेशान हैं जिसमें जिले के अधिकारियों को किसी के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा जा रहा है। श्री ङ्क्षसह ने स्वयं इन बातों को उजागर किया। उन्होंनें कहा कि फैजाबाद के पुलिस अधीक्षक को किसी ने फोन कर एक व्यक्ति के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने को कहा था।

बाद में पता चला कि फोन फर्जी था। पुलिस अधीक्षक के अनुसार फोन करने वाले व्यक्ति ने उन्हें धमकी दी थी। उन्होंनें पुलिस अधीक्षक से उस व्सक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। श्री ङ्क्षसह का कहना है कि ऐसा ही फोन प्रतापगढ़ के उपजिलाधिकारी के पास गया जिसमें कुछ कोटेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही गयी।

उन्होंनें कहा कि उप जिलाधिकारी उन्हें पहचानता है जिस कारण वह फोनकर्ता की बातों में नहीं आया। उन्होंने बताया कि फोन करने वाले ने उप जिलाधिकारी से कहा था कि कोटेदारों के खिलाफ हुई कार्रवाई दिखायी देनी चाहिये।

इस प्रकार की घटनाओं को देखने के बाद राजा भैया ने जिलों के अधिकारियों से कहा है कि यदि उनके नाम से कोई फोन आता है तो उसे सॢवलांस पर रखा जाना चाहिये। ऐसे फर्जी फोन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आवश्यक है। श्री ङ्क्षसह ने कहा कि अयोध्या से समाजवादी पार्टी के विधायक पवन पांडेय को भी ऐसी ही स्थिति से जूझना पड़ रहा है। उनके नाम से भी जिले के अधिकारियों को किसी पर कार्रवाई करने के फोन किये जाते रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+