सीएम अखिलेश के प्रमुख सचिव बने राकेश गर्ग

जिलानी आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के सदस्य हैं। वह विवादित बाबरी मस्जिद का उच्चतम न्यायालय में चल रहे मुकदमें के वकील भी हैं। जिलानी को महाधिवक्ता बनाए जाने से कई राजनीतिक दलों में विरोध देखने को मिला। भाजपा ने इस पर खुलकर विरोध जताया और सरकार के इस फैसले को गलत करार दिया। जबकि सन् 1980 बैच के आईएएस अधिकारी राकेश गर्ग को वित्त एवं उद्योग मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है।
वह समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर केन्द्र से प्रतिनियुक्ति से वापस आयें हैं। इस समय वह वाणिज्य कर विभाग में प्रमुख सचिव है। पिछले सप्ताह वरिष्ठ आई ए एस अधिकारी संजय अग्रवाल को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया गया था लेकिन उन्हें 24 घंटे के अंदर हटा दिया गया। राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष बनाये गये नवीन चंद वाजपेयी को सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का नजदीकी माना जाता है।
मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में वह 2006-07 में मुख्य सचिव थे। मायावती सरकार के कार्यकाल में राजस्व परिषद का दो वर्षो तक सदस्य रहने के बाद उन्होंने अवकाश ग्रहण किया था। इस बीच राज्य सरकार ने 152 पुलिस उपाधीक्षकों का भी तबादला किया है।












Click it and Unblock the Notifications