बाबरी मुकदमे के वकील को महाधिवक्ता बनाये जाने के खिलाफ है भाजपा

भाजपा ने कहा कि जिलानी उच्चतम न्यायालय में चल रह देश के ऐतिहासिक श्रीराम जन्मभूमि, बाबरी मस्जिद मुकदमें में मुस्लिम पक्ष के वकील हैं। ऐसे में उनसे कैसे उम्मीद की जा सकती है कि वह सभी धर्म के लोंगों के साथ न्याय कर सकेंगे। शाही ने कहा कि सरकार का रूख एकतरफा है। मुख्यमंत्री ने मुसलमानों के लिये आरक्षण की घोषणा कर रखी है।
शाही ने कहा कि सरकार मुस्लिम बालिकाओं को 30 हजार रूपये अनुदान देने का निर्णय ले ही चुकी है। जिलानी को अतिरिक्त महाधिवक्ता बनाकर सरकार ने मुसलमानों को खुश करने की एक और कोशिश की है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज को खुश करने के लिए सरकार अन्य वर्गों को नाराज कर रही है और उनके हितों को भी नजरअंदाज कर रही है। जिलानी को अतिरिक्त महाधिवक्ता बना देने से अब दूसरे धर्मों के लोगो को न्याय मिलना मुश्किल हो जायेगा।
शाही का कहना है कि गिलानी अन्य धर्मों के साथ न्याय नहीं करेंगे साथ ही इनके इस पद पर रहते हुये अयोध्या मामले में सरकार का रूख भी प्रभावित होगा। भाजपा ने जिलानी की नियुक्ति को तत्काल रद्द करने की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications