जेल में एलसीडी पर फिल्‍मो का मजा ले रही हत्‍यारी बीबी

Bibi Jagir Kaur
चंडीगढ़। पंजाब की पूर्व कैबिनेट मंत्री बीबी जागीर कौर कहने के लिए तो जेल की सजा काट रही है लेकिन जेल प्रशासन ने उनके आराम के लिए कानून को ताक पर रखकर पूरी व्‍यवस्‍था रखी है। कौर को अपनी बेटी का अपहरण कराकर उसका एबॉर्शन कराने के आरोप में पांच साल की सजा हुई है। जेल प्रशासन ने उनके लिए खास तौर पर एलसीडी टीवी और डिश का इंतजाम कर रखा है।

अगर जेल नियम को देखे तो कैदी किसी से भी मुलाकात नहीं करते लेकिन रविवार को भी अकाली दल के तमाम नेता उनसे मिलने पहुंचे थे। अकाली दल के नेता जागीर सिंह वडाला ने बताया कि जागीर कौर से मिलने आ रहे उनके समर्थक खाने पीने का इतना सामान ला रहे है कि जेल में किसी उत्‍सव जैसा माहौल मालूम हो रहा है।

गौरतलब है कि बीबी जागीर कौर का एक बड़ा उदाहरण सामने आया था जिसमें जेल पहुंचते ही वहां तैनात पुलिसकर्मी उनके पैर छूते नजर आये थे। बीबी जागीर को देर रात पटियाला जेल से कपूरथला जेल ले जाया गया था। मालूम हो कि जागीर कौर का कपूरथला में खासा दबदबा है। जागीर के रसूख की बात करें तो इतना ही काफी है कि उन्‍हें निजी गाड़ी से जेल तक छोड़ा गया ना कि पुलिस की गाड़ी से जबकि सजायाफ्ता को पुलिस की गाड़ी से ले जाने का कानून है।

उल्‍लेखनीय है कि शुक्रवार को पंजाब की कैबिनेट मंत्री बीबी जागीर कौर को उनकी पुत्री की हत्या में कोर्ट ने दोषी ठहराते हुए उन्हें पांच साल की सश्रम कारावास की सजा दी है। बीबी जागीर कौर अकाली दल से एमएलए हैं। अदालत ने हरप्रीत कौर हत्या कांड मामले में जागीर कौर व उसकी सहेली कुलविंदर कौर ढेसी, एएसआई निशान सिंह, परमजीत को आईपीसी की धारा 120 बी, 313, 344 व 365 के तहत दोषी करार दिया, जबकि दो नौकरानी सत्या देवी व हरविंदर कुमार को बरी कर दिया।

अदालत के फैसले से पहले जागीर कौर पटियाला जेल में बंद थी मगर अदालत के फैसले के बाद उन्‍हें कल रात ही कपूरथला जेल में सिफ्ट कर दिया गया। कोर्ट का फैसला आते ही जागीर ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया। वहीं उनके वकील का कहना है कि वह इस मामले में आगे अपील करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+