नीलाम होगी मिट्टी जिस पर गिरी थी बापू के खून की छीटें

श्रॉपशायर का नीलामी घर मुलॉक्स इन वस्तुओं को नीलामी करेगा। चरखे पर बापू के हस्ताक्षर और उनका आध्यात्मिक संदेश भी है, जबकि तस्वीरें तब की हैं, जब वे 1931 में लंदन गए थे। इसके अलावा अंग्रेजी और गुजराती में लिखे गए बापू के कुछ खत भी नीलामी में रखे जाने हैं, जबकि एक प्रेयर बुक भी इसमें शामिल होगी। गांधी जी की इन सभी वस्तुओं से मुलॉक्स को करीब एक लाख पौंड (लगभग 81 लाख रुपये) मिलने की उम्मीद है।
बापू के जिस चश्मे की नीलामी की जानी है उसे 1890 में उन्होंने लंदन में काूनन की पढ़ाई के दौरान खरीदा था। चश्मे, चरखे और बापू से जुड़ी मिट्टी और घास वाली टोकरी की कीमत 10 से 15 हजार पौंड रखी गई है। दिल्ली में 30 जनवरी, 1948 को बापू की गोली मारकर हत्या की गई थी। उस जगह की थोड़ी सी मिट्टी और घास को पीपी नांबियार नाम के एक शख्स ने उसी दिन सहेज कर रख लिया था। इस मिट्टी और घास को एक छोटी टोकरी में कांच के बॉक्स के अंदर रखा गया है। टोकरी के साथ नांबियार का लिखा एक पत्र भी है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि घास पर गिरी खून की बूंद लगभग सूख चुकी थी। मैंने वह घास काट ली और वहां से मिट्टी भी ले ली। यह मेरा अनमोल खजाना है।












Click it and Unblock the Notifications