एमसीडी चुनाव में भाग्य आजमा रहे हैं 2400 उम्मीदवार

पार्टी ने बागियों को लेकर रिपोर्ट मंगवाई है। दो दिन में यह रिपोर्ट मिल जाएगी और उसी के आधार पर पार्टी कार्रवाई करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि कई जगहों पर बागियों ने नरमी के संकेत दिए हैं। उनसे बातचीत की जा रही है। अगर तमाम कोशिशों के बावजूद वे नहीं माने तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जानकारों की मानें तो पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों ने पार्टी के आला नेताओं पर बागियों के खिलाफ कदम उठाने का दबाव बना रखा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि पार्टी ने टिकटों के बंटवारे में डॉक्टरों, प्रोफेसर, अध्यापक, वकील, किसान-मजदूर संगठनों से जुड़े लोग, रिटायर्ड बैंक अधिकारी तथा योग सिखाने वाले जैसे प्रोफेशनल लोगों को जगह दी है। अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने नगर निगम के टिकटों के वितरण में दिल्ली में रहने वाले सभी समुदाय के लोगों का ध्यान रखा है। शीला को सौंपी चुनाव की कमान : कांग्रेस हाईकमान ने दिल्ली नगर निगम चुनाव में पार्टी के चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को सौंप दी है।
माना जा रहा है कि दिल्ली में विभिन्न चुनावों में पार्टी को लगातार विजय दिलाने वाली दीक्षित के करिश्मे में पार्टी हाईकमान ने फिर से भरोसा जताया है। मुख्यमंत्री अब स्वस्थ हैं और उन्होंने दो दिन के विश्राम के बाद सोमवार से कामकाज शुरू कर दिया है। चुनाव घोषणा पत्र बनाने के लिए पार्टी ने सांसद महाबल मिश्रा की अगुवाई में एक समिति बनाई थी, लेकिन आखिरकार तीनों निगमों के लिए अलग-अलग घोषणा पत्र तैयार कराने का जिम्मा भी पार्टी ने मुख्यमंत्री को ही सौंप दिया। अब उन्हीं के निर्देशों पर घोषणा पत्र तैयार कराया जा रहा है और इसे इसी सप्ताह सार्वजनिक किए जाने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली के तीनों निगमों के लिए होने वाले चुनाव की रणनीति मुख्यमंत्री के अनुसार ही बनेगी।












Click it and Unblock the Notifications