दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों में मोदी ने ओबामा को पछाड़ा!

पत्रिका के मुताबिक इस पोल का मुख्य उद्देश्य नेताओं, कलाकारों, कुछ अलग करने वालों और लोगों के आदर्श बने रहने वालों में से दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों का चुनाव करना है। इसके लिये चल रही वोटिंग 6 अप्रैल को समाप्त होगी। विजेता को ‘टाइम 100’ के अंक में शामिल किया जाएगा और यह सूची 17 अप्रेल को टाइम डॉट कॉम पर पोस्ट की जाएगी।
सोमवार की दोपहर तक इस पोल के जो आंकड़े सामने आये हैं उसके अनुसार नरेंद्र मोदी 16, 777 यस और 4, 717 नो के साथ 12वें नंबर पर थे जबकि ओबामा 13, 238 यस और 11 , 677 नो के साथ 17वें नंबर पर थे। दरअसल यह पत्रिका इस पोल में पत्रिका हर शख्सियत के परिचय के साथ-साथ सवाल पूछती है कि क्या उन्हें 2012 की दुनिया की 100 हस्तियों की लिस्ट में होना चाहिए। फिलहाल इस लिस्ट में मोदी ओबामा से आगे हैं और अब देखना यह है कि परिणाम आने के बाद भी वह ओबामा से आगे रहते हैं या नहीं। मोदी के अलावा इस लिस्ट में भारत की तरफ से विद्या बालन, नीतीश कुमार, अन्ना हजारे और सचिन तेंडुलकर भी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications