भाजपा ने सात पार्षदों को किया पार्टी से बाहर

जिस प्रकार से भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व भाजपा अध्यक्ष वेंकैया नायडू के घर पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और कुछ अन्य नेताओं की गाड़ी घेरकर नारेबाजी की, उसे लेकर भी वरिष्ठ नेता खासा नाराज कर रहे थे। पार्टी के नेता खुले तौर पर आरोप लगा है थे कि विजेन्द्र गुप्ता ने पैसा लेकर टिकट का बंटवारा किया है।
गौरतलब है कि शनिवार और रविवार को टिकट बंटवारे में घालमेल का आरोप लगाते हुए कुछ कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था। कार्यकर्ताओं का कहना था कि बाहरी प्रत्याशी को किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा और अगर बाहरी प्रत्याशी उनके क्षेत्र में थोपा गया तो वह उसके खिलाफ कार्य करेंगे। टिकट बंटवारे को लेकर उत्तरांचल के कार्यकर्ताओं में भी जबरदस्त रोष था। उन्होंने भाजपा नेताओं के खिलाफ खूब नारेबाजी की। उनका कहना था कि जो हश्र भाजपा का उत्तरांचल में हुआ, वही हाल दिल्ली निगम चुनाव में भी होगा।












Click it and Unblock the Notifications