महंगाई के चलते पूरे देश में टमाटर की टेंशन

खास बात यह है कि अबतक आप सब्जियों में टमाटर डालकर रंग लाल करते थे मगर अब टमाटर की कीमतों के बारे में जानकर आपका रंग लाल हो जायेगा। जी हां, देश के अलग-अलग शहरों में टमाटर के भाव आसमान छू रहे हैं। कुछ दिन पहले तक 10 से 15 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर अब 40 से 50 रुपये किलो तक मिल रहा है।
यूपी में सब्जी के बड़े कारोबारियों की मानें तो आजकल मंडी में कम आवक की वजह से टमाटर के भाव बढ़े हैं। वहीं, कुछ सब्जी विक्रेताओं का कहना है दिल्ली-एनसीआर की मंडियों में अभी अहमदाबाद से टमाटर आ रहे हैं और इतनी दूर से माल आने की वजह से कीमत में बढ़ोतरी हुई है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी टमाटर 36 से लेकर 40 रुपये तक किलो मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications