सरकार और सेनाध्यक्ष के बीच मतभेद नहीं: प्रणब मुखर्जी

Pranab Mukherjee
कोलकाता। रक्षा मंत्रालय में मची खलबली और लोकसभा में हुए हंगामे के बाद देश के वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा कि सरकार औऱ सेना प्रमुख जनरल वी के सिंह के बीच कोई मतभेद नहीं है। यह बात प्रणब दा ने कोलकाता में मीडिया के सामने कही। प्रणब दा ने कहा कि यह पूरा मामला रक्षा मंत्री देख रहे हैं और ए के एंटनी और सेनाध्यक्ष के बीच मे कोई मतभेद नहीं है।

गौरतलब है कि सेना प्रमुख ने शुक्रवार को कहा था कि कुछ 'शरारती तत्व' उनके और रक्षा मंत्री के बीच फूट डालने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि वह सरकार का हिस्सा हैं तथा उनके और एंटनी के बीच फूट की बातें गलत हैं। लगातार रक्षा मंत्री से विपक्ष से इस्तीफा मांग रहा है तो कुछ नेताओं ने सेना प्रमुख की आलोचना करते हुए उन्हें पद से हटाने की माग की है। जबकि रक्षा मंत्री पहले ही कह चुके हैं कि उन्हें सेना के तीनों अंगों के प्रमुखों में विश्वास है। और वो वी के सिंह के खिलाफ कार्रवाई करके अपने हाथ खून से नहीं रंगना चाहते हैं।

रक्षा मंत्री ने कहा कि एंटनी ने यह भी कहा था कि जिन रक्षा सौदों में किसी तरह की गड़बड़ी पाई जाएगी, उन्हें रद्द कर दिया जाएगा और अनियमितता में शामिल लोगों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि सौदे पर हस्ताक्षर करने के बाद भी कुछ गलत होने की बात सामने आती है तो हम उसे रद्द कर देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+