बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष साल्वे का निधन

उनकी पत्नी का कुछ समय पहले ही निधन हो गया था। बताया जा रहा है कि एनकेपी साल्वे को कुछ दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका निधन हो गया।
साल्वे मूलरूप से मध्य प्रदेश के छिन्दवाड़ा के रहने वाले थे। वर्षों तक वे क्रिकेट प्रशासन से जुड़े रहे। चैलेंजर ट्राफी का नाम भी उन्हीं के नाम पर रखा गया था। वह केंद्र में मंत्री भी रहे और इस्पात तथा कुछ अन्य मंत्रालयों का प्रभार संभाला। उनके पार्थिव शरीर को रविवार रात नागपुर ले जाया जाएगा और अंतिम संस्कार सोमवार को होगा।












Click it and Unblock the Notifications