जंतर मंतर पर 3 जून को रामदेव करेंगे अनशन

Anti Corruption activist Baba Ramdev
दिल्ली (ब्यूरो)। यूपीए सरकार के लिए योग गुरु बाबा रामदेव एक बार फिर परेशानी का सबब बनने जा रहे हैं। वह तीन जून को जंतर मंतर पर अनशन करेंगे। यूपीए सरकार और कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी समस्या यह है कि इस बार वह कैसे बाबा रामदेव से निपटे। रामदेव को महत्व दे या न दें। यह सवाल सरकार के सामने मुंह बाए खड़ा है।

पिछले साल दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में किए गए अनशन की वर्षगांठ के मौके पर बाबा रामदेव इस साल जंतर मंतर पर अनशन करने जा रहे हैं। योग गुरु बाबा रामदेव अनशन के दौरान काले धन की देश में वापसी और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कानून की मांग करेंगे। अगर यह अनशन एक दिनी रहा तो यूपीए और कांग्रेस के लिए मुसीबत नहीं है, लेकिन बाबा ने अगर इसे अनिश्चितकालीन कर दिया तो परेशानी बढ़ जाएगी।

पिछली बार रामदेव के साथ सख्ती करने पर सुप्रीम कोर्ट सरकार को फटकार लगा चुका है।पिछले साल दिल्ली के रामलीला मैदान में काले धन की वापसी की मांग पर बैठे योग गुरु और उनके समर्थकों पर आधी रात में पुलिस ने धावा बोल दिया था। लेकिन इस बार य़ूपीए सरकार इस तरह की गलती करने से बचना चाहेगी। पार्टी का बड़ा तबका चाहता है कि रामदेव पर ध्यान न दिया जाए तो बेहतर है। राम देव को जितना महत्व दिया जाएगा उतना ही पार्टी का बेड़ा गर्क होगा। यूपी चुनाव में कांग्रेस का बुरा हाल हुआ , इसके पीछे भी रामदेव के खिलाफ की गई कार्रवाई भी एक कारण है।

हालांकि अपने भक्त आरके अग्रवाल के मामले में रामदेव बैकफुट पर आ गए हैं। झारखंड में राज्यसभा चुनाव के दौरान विधायकों की खरीद-फरोख्त में उनका नाम आया है। आरके अग्रवाल के मुद्दे पर बाबा रामदेव ने हरिद्वार में कहा कि भ्रष्टाचार के लिए व्यक्ति से अधिक व्यवस्था दोषी है। बिना व्यवस्था परिर्वतन के भ्रष्टाचार और अनीति पर रोक संभव नहीं। इस मुद्दे पर बाबा रामदेव के करीबी आचार्य बालकृष्ण का कहना है कि स्वामी जी के भक्तों की संख्या करोड़ों में है, ऐसे में किसी भक्त के व्यक्तिगत करतूत के लिए उन्हें उत्तरदायी नहीं ठहराया जा सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+