पुलिस को चकमा देकर तिहाड़ कैदी फरार

Tihar Jail
फतेहाबाद। दिल्ली की तिहाड़ जेल से बठिंडा कोर्ट में पेशी पर ले जाते समय एक कैदी पुलिस की सुस्ती का फायदा उठाकर फरार हो गया। घटना गुरुवार रात की है। ट्रेन में पुलिस कर्मियों की आंख लग गई और कैदी बलजिंद्र सिंह भाग गया। इस घटनाक्रम को लेकर दिल्ली और जिले की पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस का कहना है कि दो पुलिस कर्मियों के बासी खाना खाने से बेहोश हो जाने का फायदा उठाकर कैदी भाग निकला।

कैदी बलजिंद्र सिंह दिल्ली का रहने वाला है। उस पर डकैती, लूटपाट, चोरी समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं। वह पंजाब, हरियाणा व दिल्ली का कुख्यात अपराधी है। इन दिनों वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में ट्रायल के तौर पर बंद था। बठिंडा में भी उसने लूटपाट व डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। इसी मामले में उसे प्रोडक्शन वारंट पर बठिंडा की मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में ले जाया जा रहा था। बठिंडा ले जाने की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर फूल चंद को सौंपी गई थी। उसे शुक्रवार सुबह कोर्ट में पेश करना था।

सब इंस्पेक्टर के साथ 5 और पुलिस कर्मी भी थे। वे गुरुवार रात दिल्ली से बठिंडा के लिए चले। वे 12137 अप सुपर फॉस्ट पंजाब मेल एक्सप्रेस में सवार थे। रास्ते में पुलिस कर्मियों की आंख लग गई। इसी का फायदा उठाकर बलजिंदर फरार हो गया। इस बारे उन्हें अलसुबह पौने चार बजे पता चला। उस समय गाड़ी जाखल के नजदीक पहुंच गई थी। सब इंस्पेक्टर फूल चंद व अन्य पुलिस कर्मियों ने ट्रेन के सभी डिब्बों में छानबीन की, लेकिन बलजिंद्र का सुराग नहीं लगा। इसी बीच सुबह करीब 7 बजे ट्रेन बठिंडा पहुंच गई।

यहां रेलवे पुलिस को जानकारी दी गई। सब इंस्पेक्टर फूलचंद ने बताया कि रास्ते में दो पुलिस कर्मियों ने खाना खाया था। यह खाना वे घर से लाए थे। सफर के दौरान आरोपी बलजिंद्र सिंह उन्हीं के साथ था। जबकि दूसरे जवान आसपास की सीटों पर आराम कर रहे थे। इसके थोड़ी देर बाद दोनों पुलिस कर्मी बेहोश हो गए। सब इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों पुलिस कर्मी खाना खाने के बाद बेहोश हुए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की डा. मंजीत कमल ने कहा कि पुलिस कर्मियों की बेहोशी का कारण फूड प्वॉजनिंग है। उन्होंने बासी खाना था। इसी कारण उनकी हालत बिगड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+