हिसार: शिक्षिका ने लगाया छेडख़ानी का आरोप

Eve Teasing
हिसार । घोड़ा फार्म रोड स्थित एक ही सरकारी प्राथमिक स्कूल में कार्यरत शिक्षिका ने स्कूल में ही कार्यरत शिक्षक पर उनके साथ छेड़छाड़ करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

शिक्षिका शशी बाला ने पुलिस को बताया कि बुधवार को जब वह स्कूल में ड्यूटी दे रही थी तो उनके स्कूल में ही काम करने वाले जेबीटी टीचर जगदीप सिंह ने पहले तो उनके साथ झगड़ा किया और फिर उनके साथ छेड़छाड़ करने लगा।

उन्होंने कहा कि जब उन्होंने टीचर को ऐसा करने से मना किया तो टीचर ने उनको जान से मारने की धमकी तक दे दी। मामले की जांच कर रहे एएसआई सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि दोनों टीचर्स मिनी सैक्रीटेरिएट के क्वार्टर्स में रहते हैं। कुछ दिन पहले उनका वहां पर किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था और उसके बाद से ही दोनों में तनातनी चल रही थी। उन्होंने कहा कि महिला टीचर ने शिकायत दे दी है और टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+