पूर्व विधायक की दंबगई के खिलाफ आम जनता का जाम

Haryana Map
सिरसा। दड़बा के पूर्व विधायक के गुर्गों द्वारा बेगू रोड स्थित मोहंता गार्डन में प्लाट व कोठी पर अवैध कब्जा किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। दबंगों की इस कार्य प्रणाली के खिलाफ लोग एकजुट हो गए। रोष स्वरूप लोगों ने बेगू रोड पर जाम लगा दिया। मोहल्लावासियों ने आरोपियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र यादव व गृहराज्यमंत्री के अनुज गोबिंद कांडा मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कब्जाधारियों पर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देने के बाद लोग शांत हुए।

मिली जानकारी के अनुसार मोहंता गार्डन स्थित एक कोठी व प्लाट पर कुछ लोगों ने कब्जा करने का प्रयास किया। गत रात्रि कब्जाधारियों ने जमकर मदिरा का सेवन किया और हुड़दंगबाजी की। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उक्त दड़बा के पूर्व विधायक भरत सिंह के साथ रहते हैं। आरोप है कि पूर्व विधायक की शह पर ही कब्जा करने का प्रयास किया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि आरोपियों ने उनके साथ दुव्र्यवहार किया। यही नहीं प्लाट व कोठी खाली न किए जाने के चलते उन्होंने महिलाओं से भी बदसलूकी की।

विधायक के गुर्गों की कृत्य पर लोगों ने बेगू रोड पर जाम लगा दिया। काफी समय तक जाम लगा रहा। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र यादव दल-बल सहित मौके पर पहुंचे। उधर प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि व अन्य नेता भी घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं जब पूर्व विधायक भरत सिंह बेनीवाल से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि उनका इस मामले से कोई सरोकार नहीं है। वे इस समय दिल्ली में हैं। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है जो भी आरोपी हो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+