पीएम आवास के सामने पेड़ पर चढ़ा प्रदर्शनकारी

Prime Minister Manmohan Singh
दिल्ली (ब्यूरो)। गायों की हत्या के विरोध में एक व्यक्ति प्रधानमंत्री आवास के आउटर गेट पर स्थित एक पेड़ पर चढ़ गया। चार लोग नीचे खड़े थे। इसकी जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। ये लोग गौ बचाओ आंदोलन से जुड़े हुए हैं। सुबह इन लोगों ने जंतर मंतर पर धरना दिया, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। विरोध स्वरूप उन्होने ये फंडा अपनाया।

प्रधानमंत्री आवास के आउटर गेट पर स्थित एक पेड़ पर शनिवार रात एक व्यक्ति चढ़ गया था। जबकि उसके साथी नीचे खड़े रहे। इसकी सूचना मिलते ही आला पुलिस अधिकारियों समेत सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। पेड़ को चारों तरफ से घेर लिया गया। काफी देर की मशक्कत के बाद व्यक्ति को नीचे उतारा गया। इस मामले में चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है।

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शनिवार की रात करीब सवा सात बजे सूचना मिली कि पीएम आवास के बाहरी गेट पर स्थित पेड़ पर एक व्यक्ति चढ़ गया है। सूचना पीएस आवास की सुरक्षा में तैनात सिक्योरिटी यूनिट के पुलिसकर्मी ने दी थी। आनन-फानन में आसपास स्थित थाने के पुलिसकर्मी मौके की तरफ दौड़े। साथ ही दमकल कर्मचारियों को बुला लिया गया। पुलिस की मदद से मौके पर श्रीकृष्ण गौशाला, बवाना निवासी गोपालदास को सीढ़ी लगाकर पेड़ से नीचे उतारा गया।

पेड़ के नीचे प्रो. मदनमोहन (70), श्रीकृष्ण आश्रम स्वामी (67), संदीप (25) और प्रवीण मलिक (27) खड़े थे। सभी को चाणक्यपुरी थाने ले जाया गया। पूछताछ में पता लगा कि ये लोग गौ बचाओ आंदोलन से जुड़े हुए हैं। इन लोगों की मांग है कि गायों की रक्षा की जाए। शुक्रवार को इन लोगों ने जंतर-मंतर पर धरना दिया था। इनकी कोई सुनवाई नहीं हुई तो विरोध जताने के लिए इन्होंने ये तरीका अपनाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+