यूपी: अखिलेश की पत्‍नी डिंपल पर है 22 लाख का कर्ज

Dimple Yadav
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव की धर्म पत्‍नी डिंपल यादव भी अब अपने पति की राह पर चल पड़ी हैं। शुक्रवार की रात डिंपल की संपत्ति का ब्‍यौरा भी जारी कर दिया गया। मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व ही यूपी के नये सीएम अखिलेश यादव ने भी अपनी संपत्ति का ब्‍यौरा सार्वजनिक किया था। अखिलेश पहले ऐसे मुख्‍यमंत्री हैं जिन्‍होंने ऐसा किया।

शुक्रवार की देर शाम डिंपल की संपत्ति का ब्‍यौरा सरकारी वेबसाइट पर जारी किया गया। अखिलेश की तरह ही डिंपल पर भी लाखों का कर्जा है। जारी ब्‍यौरे की मानें तो डिंपल पर 22 लाख रुपये का कर्ज है। डिंपल के पास 59 लाख 76 हजार 687 रुपये के गहने हैं। डिंपल के ऊपर हालांकि जो कर्ज है वह उन्होंने अपने पति से ही लिया है। उनके बैंक खाते में 81 लाख, 67 हजार, 56 रुपये जमा हैं।

इसके अलावा उनके पास 81 लाख, 39 हजार, 414 रुपये की अचल सम्पत्ति भी है। राजधानी लखनऊ में विक्रमादित्य मार्ग पर स्थित 1-ए आवास में वह अखिलेश की साझीदार हैं। मकान में उनके हिस्से की कीमत 41 लाख 63 हजार 647 रुपये है। मालूम हो कि अपनी संपत्ति का ब्‍यौरा सरकारी साइट पर जारी करने यह बेमीसाल उदाहरण देने वाले अखिलेश यादव और उनकी पत्‍नी पहली राजनेता हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+