अमेरिका को चूना लगाती रही पाकिस्तान की हुस्नपरी

अब अमेरिकी मीडिया समन को घोटाला कलाकार कह रहा है जिसने अपनी खूबसूरती से प्रभावित कर मकान मालिकों को झांसा दिया। लोगों से ऐंठे गए धन से समन ने अपनी प्लास्टिक सर्जरी कराई तथा एक मर्सीडीज खरीदी। समन और जावेद लोगों के रिणों के बारे में बैंकों से कथित तौर पर बातचीत करने के एवज में उनसे कम से कम 4,500 डालर और कई बार अधिक रकम भी लेते थे।
इस जोड़े के झांसे में आ कर एक वेट्रस कोरिना दियाज ने अपना मकान ही गंवा दिया। गिरवी रखे मकान का रिऋ कम कराने के लिए उसने समन और जावेद को 11,500 डालर दिये थे। उसने मरकरी न्यूज को बताया वह सचमुच बहुत सुंदर थी। स्कर्ट, उंची एड़ी की सैंडिल पहन कर वह सचमुच एक आकर्षक पेशेवर महिला लगती थी।
हसनैन दंपती के वादे से दियाज और उसके पति इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने समन और जावेद की रिऋ परिवर्तन योजना के बारे में बात करने के लिए अपने 30 मित्रों को बुला लिया। कई लोगों ने समन और जावेद से करार किया और हजारों डालर की राशि या अपने मकानों से हाथ धो बैठे।
इन्ही में से एक दियाज भी है जिसने रिऋ की राशि फ्लोरिडा बैंक को देने के बजाय समन और जावेद को दे दी और बैंक ने उसका मकान कुर्क कर लिया।
आज दियाज अपने पति और तीन बच्चों के साथ एक छोटे से मकान में किसी तरह गुजर बसर कर रही है। अभियोजक विक्टर चेन ने संवाददाताओं को कहा कि आकर्षक व्यक्तित्व से समन ने लोगों को लुभाया और लोगों ने उस पर भरोसा कर अपनी जमा पूंजी गंवा दी।
चेन का अनुमान है कि करीब 80 से 100 परिवारों को समन और जावेद ने चूना लगाया। लेकिन पकड़े जाने से पहले यह जोड़ा अपने दो बेटों को लेकर लाहौर चला गया। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि अब मामले में कुछ होने की गुंजाइश कम ही है क्योंकि अमेरिका के साथ पाकिस्तान का प्रत्यर्पण करार नहीं है












Click it and Unblock the Notifications