डांस बार में छापेमारी के दौरान आठ कॉलगर्ल्स गिरफ्तार

दलाल रेस्ट्रां में आने वाले ग्राहकों से पैसे लेकर उनको लडकियां सप्लाई करने का काम कर रहे थे। समाजसेवा शाखा ने फर्जी ग्राहक के जरिये पैसे देकर लडकियों की मांग की। बार के कर्मचारी और मैनेजर पर लड़कियों की सप्लाई का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक इस बार में देशी लडकियो के लिये 3 हजार रूपये और विदेशी लडकियों के लिये 5 से 10 हजार रूपये लिये जाते थे।
गिरफ्तारी के बाद और ये बात खुलकर सामने आ गई है कि मुंबई में तमाम प्रतिबंधों के बाद भी न सिर्फ अवैध डांसबार चल रहे हैं बल्कि इन डांसबारों की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जा रहा है। मालूम हो कि बार में जिस्मफरोशी के काले धंधे की यह पहली वारदात नहीं हैं इससे पहले भी कई बारों में छापेमारी के दौरान इस गोरखधंधे का खुलासा किया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications