वीके सिंह की चिट्ठी में आया तेजिंदर सिंह का नाम!

माना जा रहा है कि सोमवार को इस मामले में सेना प्रमुख और जानकारी मुहैया कराएंगे। इधर सरकार और सेना के बीच संबंधों के बचाव में अब कांग्रेस के संकटमोचक कहे जाने वाले मंत्री प्रणब मुखर्जी आ गए हैं। वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने शनिवार को कहा कि सरकार व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह के बीच कोई मतभेद नहीं है। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री ने इस मामले में अपना पक्ष रख दिया है।
इस बीच शनिवार को ही एक घटनाक्रम में सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह के कथन से बिल्कुल विपरीत, डीआरडीओ के प्रमुख वी के सारस्वत ने कहा कि टाट्रा ट्रक बेहतरीन हैं और पृथ्वी तथा अग्नि जैसे सभी महत्वपूर्ण प्रक्षेपास्त्रों के प्रक्षेपण के लिए आधार के तौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले इन वाहनों में स्तरहीनता जैसी कोई बात नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications