ब्लू फिल्म देखने वाले सांसदों का कैसे करूं सम्मान: केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि मुझे विशेषाधिकार हनन के लिये नोटिस भेजा गया है मगर मैं पूछना चाहता हूं कि संसद के अंदर लोकपाल बिल को फाड़ना क्या संसद का अपमान नहीं था? केजरीवाल ने कहा कि लोकपाल बिल की कॉपी फाड़ने वालों का विरोध क्यों नहीं हुआ और उन्हें सजा क्यों नही हुई। केजरीवाल ने कहा कि मुझे संसद के वर्तमान स्थिति पर तरस आती है क्योंकि वहां सांसद कानून बनाते हैं जो कुछ आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हैं।
केजरीवाल ने कहा कि संसद में मौजूद 76 सांसदों के खिलाफ संगीन अपराध के मामले दर्ज हैं और 162 के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज है। अरविंद केजरीवाल के साथ ही साथ प्रशांत भूषण ने कहा कि बाकी बिल तो संसद में मिनटों की चर्चा के बाद ही पास हो जाते है मगर लोकपाल पर ही इतनी देरी क्यों रही है। प्रशांत ने कहा कि हमारी टीम पर जो बेबुनियाद आरोप लगाये जा रहे हैं उसे जनता देख रही है। भूषण ने कहा कि विशेषाधिकार हनन नोटिस का दुरुपयोग किया जा रहा है। भूषण ने कहा कि मुझे एक बार संसद में बोलने का मौका मिले फिर मैं सबकुछ स्पष्ट कर दूंगा।












Click it and Unblock the Notifications