स्वाइन फ्लू से मौत के बाद सख्ते में एमपी, अस्पतालों में अलर्ट

भोपाल में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों की पहचान के लिए स्वाइन फ्लू की ओपीडी शुरू कर दी गयी है। मध्य प्रदेश स्वास्थ्य आयुक्त ने प्रदेश के सभी सीएमएचओ को निर्देश दिया है कि तुरंत जिले के सभी अस्पतालों में स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए ओपीडी को खोला जाए। इस बीमारी की रोकथाम को लेकर हड़कंप मच गया है।
स्वास्थ्य अधिकारी जेपी अस्पताल अधीक्षक डॉ. वीणा सिन्हा ने बताया कि स्वाइन फ्लू ओपीडी में संदिग्ध मरीजों से जांच के लिए नमूना लेने के लिए दो मेडिसिन विशेषज्ञ डॉक्टरों को नियुक्त किया गया है। इस बीमारी की मेडिकल जांच के बाद डॉक्टर्स इस बीमारी के मरीज को वार्ड भर्ती कराकर अपनी निगरानी में रखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications