चीनी राष्ट्रपति का स्वागत आत्मदाह से

Hu Jintao
दिल्ली (ब्यूरो)। भारत-चीन संबंधों में सुधार की कवायद के तहत आज भारत पहुंच रहे चीनी राष्ट्रपति हूं जिंताओ का विरोध शुरू हो गया है। सोमवार को भारत में रह रहे तिब्बतियों ने उनकी यात्रा का जबरदस्त विरोध किया और एक प्रदर्शनकारी ने तो उनके आगमन के विरोध में अपने आप को आग के हवाले कर दिया हालांकि वह बच गया है पर उसका अस्सी फीसदी शरीर झुलस गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चीन के राष्ट्रपति हूं जिंताओ आज दिल्ली दौरे पर आ रहे हैं। उनकी इस यात्रा के विरोध में तिब्बतियों ने सोमवार को जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया। एक प्रदर्शकारी ने तो अपने आप को आग के हवाले कर जान देने की कोशिश की। गंभीर रूप से जले युवक को राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने उसे लगभग 80 प्रतिशत जला घोषित किया है। राजधानी में तिब्बती युवक द्वारा चीन सरकार के विरोध में आत्मदाह की कोशिश की यह तीसरी घटना है। गौरतलब है कि यूथ तिब्बतियन कांग्रेस द्वारा सोमवार को रामलीला मैदान से जंतर मंतर तक रैली का आयोजन किया गया। रैली के बाद जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन चल रहा था। यूथ तिब्बतियन कांग्रेस के एक सदस्य दोरजी के अनुसार करीब 12 बजकर 20 मिनट पर जैमयाग इशी नाम का एक युवक ने जनता दल यूनाइटेड के कार्यालय के बाहर अपने ऊपर तेल डाल लिया और आग लगाकर भीड़ में घुस गया। आग से वह बुरी तरह से जल गया। आत्मदाह का प्रयास करने वाला युवक पांच साल से दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहा है।

इसके पहले वर्ष 1994 में एक युवक ने ऐसा ही किया था और पिछले महीने भी एक युवक ने ऐसा ही किया था। दोरजी ने बताया कि तिब्बत में 30 लोग अब तक जान देने की कोशिश कर चुके हैं, जिनमें से 22 की जानें जा चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+