देवरानी से रची जेठानी की हत्या की साजिश

फरार होने के बाद वह अधिक समय तक पुलिस की गिरफ्त से बच नहीं सका। सर्विलांस की मदद से हमलावर दामाद को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त असलहे को भी बरामद कर दिया। जबकि मामले में रामजानकी की देवरानी सहित तीन अन्य को पुलिस अभी तलाश रही है।
लखनऊ की पॉश इलाके अलीगंज में शनिवार की रात परिवारिक झगड़े को लेकर एक वृद्घ महिला को उसके जेठ के दामाद ने गोली मार दी। गोली महिला के सीने पर लगी और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी। अलीगंज के उस्मानपुर गांव निवासी(52) रामजानकी का कुछ समय से सम्पत्ति को लेकर अपने जेठ मंगल से विवाद चल रहा है। शनिवार की रात घर के बाहर खड़ी थी। उसी वक्त उसके जेठ मंगल उसका दामाद अवधेश और एक अन्य व्यक्ति मोटरसाइकिल से पहुंचे। मंगल रामजानकी से बात करने लगा।
इस बीच बातचीत झगड़े में बदल गयी इसी बीच उसके दामाद अवधेश ने रामजानकी को गोली मार दी। गोली चलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गयी लोग इधर-उधर भागने लगे। हमलावर मोटरसाइकिल से ही मौके से फरार हो गए। रामजानकी को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार सर्विलांस की मदद मडिय़ाव गांव निवासी अवधेश को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने अवधेश के पास से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा भी बरामद कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि घटना की पूरी साजिश रामजानकी की देवरानी चंद्रकली ने रची थी। फिलहाल अभी उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस ने घटना में शामिल कुल्ली रातव और दिवाकर की तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications