5 वान्टेड अपराधियों समेत 29 गिरफ्तार

Police
लखनऊ। सरकार के दावों व अधिकारियों को लग रही फटकार के बीच प्रदेश में चले विशेष अभियान में पुलिस ने पांच वान्टेड अपराधियों के साथ 29 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए अपराधियों से कई जानकारियां मिली हैं जिससे कई वारदातों को होने से रोका जा सकता है। पुलिस अभी भी पूछताछ में लगी है। पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि इन अपराधियों से पुरानी घटनाओं के खुलासे हो जाएं।

पुलिस के अनुसार सुलतानपुर जिला पुलिस ने अखण्डनगर क्षेत्र के कमिया बहाउद्दीनपुर चौराहे पर स्थित सर्राफे की दुकान में लूट की नीयत से पहुंचे पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से तीन तमंचे एवं बड़ी संख्या में कारतूस तथा लूटे गए मोबाइल व अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि आगरा पुलिस ने न्यू आगरा क्षेत्र में 15 मार्च को दिल्ली जाते समय भगवान टाकीज चौराहे से जीप सवार बदमाशों ने एक व्यापारी विक्रम वर्मा का अपहरण कर लिया था।

पुलिस में शिकायत होने के बाद पुलिस लगातार अपहरणकर्ताओं की तलाश में दबिश दे रही थी। शनिवार को उसे इस मामले में सफलता मिली और न्यू आगरा इलाके में चेकिंग के दौरान अपहरणकर्ता पुलिस के हत्थे चढ़ गए जिसके बाद अपहरणकर्ताओं के चंगुल से विक्रम वर्मा को मुक्त करा लिया गया। इस सिलसिले में चार बदमाशों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से अवैध असलहे आदि बरामद किये गए।

नोएडा पुलिस ने सेक्टर- 49 थाना क्षेत्र के सेक्टर-44 स्थित एक मकान से चोरी करके भागे नौकर को कल गिरफ्तार करके उसके कब्जे से तीस लाख रुपये के जेवरात और 85 हजार की नकदी बरामद की। लखनऊ में भी अपराधियों की धर पकड़ के लिए चले अभियान में लखनऊ पुलिस ने बीते 24 घंटों में बंथरा, कैसरबाग, बाजार खाला, विकासनगर, गाजीपुर, आलमबाग, सरोजनीनगर, आशियाना, मोहनलालगंज और नगराम क्षेत्र से पांच वांछित और 14 वारण्टी समेत 19 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+