मुझे मिला था 14 करोड़ घूस का ऑफर: वीके सिंह

द हिंदू (अंग्रेजी) न्यूज पेपर पर दिये गये बयान में जनरल सिंह ने बताया कि एक आदमी उनके पास आया था, उसने कहा कि अगर आप किसी खास गाड़ी के खरीद की मंजूरी देते हैं तो आपको 14 करोड़ रूपये दिये जाएंगे। सिंह ने कहा कि उन्होंने फौरन रक्षा मंत्री एके एंटोनी को इस बात की जानकारी दी।
उस आदमी ने वीके सिंह से कहा कि पहले के लोग भी पैसे लेते थे और आपके बाद आने वाले लोग भी लेंगे। जनरल सिंह के अनुसार वो शख्स अभी कुछ समय पहले की रिटायर हुआ है। इससे पता चलता है कि सेना भी में किस तरह के लोग अपनी घुसपैठ बनाये हुए है। सिंह ने बताया कि पहले से ही इस कंपनी की 7000 गाड़ियां सेना में चल रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications