सिरसा: उबलते हुए पानी में गिरा मासूम, मौत

इसी दौरान हरमन गेंद निकालते समय संतुलन खोने से उबलते हुए पानी में जा गिरा। पास खड़ा जश्न भी गरम पानी के छींटे पडऩे से झुलस गया। ये देखकर परिजन घबरा गए। बुरी तरह झुलसे मासूम हरमन को आनन-फानन में डबवाली ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत बताई तो लुधियाना ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।
इसी घटना में घायल हुए मासूम जश्न को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। डिंग थाना प्रभारी भारतेंद्र ने बताया कि वह गांव में गए थे परंतु मामले का निष्कर्ष नहीं निकल पाया। घटना के बाद से परिवार गहरे सदमे में है। डिंग थाना प्रभारी भारतेंद्र ने बताया कि इस घटना के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी। पता चलने पर वे खुद गांव में गए थे परंतु मामले का निष्कर्ष नहीं निकल पाया












Click it and Unblock the Notifications