डीजे पर विवाद, गोली चला दी एक की मौत

Murder
दिल्ली (ब्यूरो)। शादी से पहले डीजी बजाने पर मामूली झगड़े में पड़ोसी ने बाप-बेटे पर गोली चला दी। बेटे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पिता की हालत गंभीर है। उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि गोली चलाने पर युवक को भी गोली लगी है। अंदेशा है कि विरोध स्वरूप उसपर भी गोली चलाई गई है।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उसने खुद को भी गोली मारी या फिर किसी और ने उसे गोली मारी है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दिलशाद (52) सपरिवार एच ब्लॉक में रहते हैं। रविवार को उनके छोटे बेटे साजिद की शादी होने वाली थी। दिलशाद ने अपने रिश्तेदारों को पार्टी दी थी। रात करीब 12 बजे तक लोग तेज आवाज में डीजे बजाकर डांस कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले शाहीबुल अपने भाई कोची और हबीबुल के साथ वहां पहुंचा और डीजे को बंद करने के लिए कहा।

इस बात को लेकर दिलशाद और उनके बड़े बेटे साजन के साथ शाहीबुल और हबीबुल की कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर शाहीबुल ने पिता-पुत्र को गोली मार दी। गोली दोनों के सीने में लगी। इस बीच शाहीबुल को भी कंधे में गोली लग गई। पिता-पुत्र को बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने साजन को मृत घोषित कर दिया।दिलशाद की हालत बिगड़ने पर उन्हें लोक नायक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कोची और हबीबुल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शाहीबुल के ठीक होने का इंतजार किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+