तीसरा मोर्चा के गठन में मुलायम बाधक: चोटाला

उन्होंने आरोप लगाया कि मुलायम सिंह यादव के कारण ही तीसरा मोर्चा अस्तित्व में नहीं आ सका। उन्होंने कहा कि हर चोट से पत्थर कमजोर होता है इसलिए मोर्चा बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। इसके अलावा कोई विकल्प नहीं है। चौटाला ने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों की लूट-खसोट की सोच की वजह से देश के जो हालात हैं उनमें या तो इमरजेंसी या फिर मध्यावधि चुनाव ही विकल्प बनते हैं। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी संभव नहीं, इसलिए बर्बादी के कगार पर पहुंचे देश में मध्यावधि चुनाव ही एकमात्र विकल्प बचता है।
उन्होंने कैग की रिपोर्ट लीक होने से लेकर विदेशी बैंकों में जमा ब्लैक मनी को वाइट मनी करने की नीति व रिटेल बाजार में विदेशी निवेश पर सरकार को आड़े हाथ लिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश की वित्तीय दशा पर प्रदेश सरकार की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि सरकार पर साठ हजार करोड़ से अधिक कर्ज हो गया है। सरकार ब्याज अदा करने के लिए भी कर्ज ले रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अस्तित्व में आने से वर्ष 2005 तक 39 साल में 23 हजार करोड़ कर्ज था। उन्होंने कहा कि यह सरकार दो साल और रह गई तो प्रदेश को गिरवी रख देगी।












Click it and Unblock the Notifications