सोनीपत: करोड़ों की फिरौती मांगने वाले गिरफ्तार

अपहृत अजय के पिता जोगेन्द्र व भाई मंजित ने बताया कि बिहार निवासी दलीप पांडे ने दो माह पूर्व उनके निर्माणाधीन मकान का ठेका लिया था। दलीप पांडे ने अजय को बिहार में अपनी पहुंच का हवाला देकर आला अधिकारी लगवाने का आश्वासन दिया। 13 मार्च को दलीप पांडे बिहार में पेपर दिलवाने के बहाने उसे सोनीपत से ले गया। उसके दो दिन बाद ही दलीप पांडे ने उनको फोन कर अजय के अपहरण व उसकी रिहाई के बदले करोड़ों रुपए की बात कही। इस पर उन्होंने अपहरणकर्ताओं से लगातार बातचीत कर अपने तीन परिजनों को बिहार भेज दिया। वहीं इस मामले को लेकर राठधाना के ग्रामीणों ने सांसद जितेन्द्र मलिक से बिहार सरकार से बातचीत कर बेटे को रिहाई कराने की गुहार लगाई।
इसके बाद सांसद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार से बातचीत कर इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने की अपील की। मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने माम��े को गंभीरता से लेते हुए बिहार पुलिस के महानिदेशक को आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश दिए। इसके बाद हाईप्रोफाइल बने इस मामले में बिहार पुलिस ने विशेष टीमों का गठन कर अजय की तलाश में जंगलों में छानबीन शुरू कर दी। इसी के चलते बिहार पुलिस ने लखीसराय के जंगलों से अजय को अपहरणकर्ताओं के चुंगल से छुडा लिया। अजय की रिहाई की सूचना मिलते ही परिजनों ने राहत की सांस ली।












Click it and Unblock the Notifications