हरियाणा: छापा मरने गए एसडीओ की जमकर धुनाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर बाद हिसार से आई विजिलेंस टीम ने सतनाली क्षेत्र के नांवा व खरकड़ी गांव में छापामारी कर बिजली चोरी पर अंकुश लगाने का प्रयास किया। छापामारी की कार्यवाही के दौरान जब टीम क्षेत्र के किसानों के ट्यूबवैलो की जांच कर रही थी तो खरकड़ी गांव में कुछ अज्ञात हमलावरों ने विभाग की टीम के अधिकारियों पर कारवाई का विरोध करते हुए मारपीट करने लगे। इस मारपीट में टीम को नेतृत्व कर रहे बिजली विभाग के एसडीओ दलबीर सिंह व गाड़ी चालक जयनारायण घायल हो गए। विजीलेंस विभाग की इस टीम में कनिष्क अभियंता हरिओम व एएसआई कर्मबीर भी साथ थे।
बिजली विभाग की टीम के अन्य सदस्यों ने मामले की जानकारी तुरन्त सतनाली पुलिस को दी जिस पर सतनाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इस दौरान मारपीट करने वाले हमलावर फरार हो चूके थे। पुलिस ने घायल अधिकारी व कर्मचारी को महेन्द्रगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सा परीक्षण के लिए भेज दिया है तथा आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था तथा सतनाली थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों की चिकित्सा जांच रिपोर्ट व उनकी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications