रोहतक में बनेंगे सुजुकी मोटरसाईकिल

Suzuki Motorcyle
रोहतक। हरियाणा सरकार ने जापान की प्रमुख मोटर साईकिल सुजुकी की दो पहिया वाहन बनाने की दूसरी इकाई को हरियाणा के आईएमटी रोहतक में स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। यह निर्णय मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में लिया गया।

बैठक में हरियाणा के उद्योग मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव छतर सिंह, वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव उद्योग वाई. एस. मलिक, एचएसआईआईडीसी के प्रबन्ध निदेशक राजीव अरोड़ा, मारूति सुजुकी के प्रबन्ध निदेशक एस नाकानिशी और सुजुकी मोटर साईकिल से हाशिमोटो ने भाग लिया।

मुख्यमंत्री ने एस नाकानिशी को इसका उत्पादन जल्दी से जल्दी शुरू करने के लिए कहा। नाकानिशी ने प्रदेश में कई अन्य परियोजनाओं और मोटरसाईकिल की दूसरी इकाई हरियाणा में स्थापित करने की मंजूरी प्रदान करने में दिए गए सहयोग के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि इसका उत्पादन 2014 में शुरू कर दिया जाएगा। एचएसआईआईडीसी के प्रबन्ध निदेशक राजीव अरोड़ा ने कहा कि मोटरसाईकिल के नई उत्पादन इकाई करीब 50 एकड़ क्षेत्र में स्थापित की जाएगी और जापानी प्रमुख इसमें लगभग 2000 करोड़ रुपये खर्च करेगा और प्रतिवर्ष 20 लाख का उत्पादन करेगा।

इससे 4000 लोगों को रोजगार मिलेगा। यह परियोजना भी अप्रत्यक्ष तौर पर आसपास के क्षेत्र के लोगों को रोजगार मुहैया करवायेगी। परियोजना का पहला चरण वर्ष 2014 में पूरा हो जाएगा और इस पर 500 करोड़ का पूंजी निवेश किया जाएगा और 5 लाख दूपहिया वाहन वार्षिक उत्पादित किये जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+