उड़ीसा: माओवादियों ने किया विधायक का अपहरण

उन्होंने बताया कि यहां से लगभग 40 किलो मीटर दूर माओवादियों ने बंदूक दिखा कर हिकाका को अगवा कर लिया और उन्हें लेकर नजदीक के जंगल में चले गये। विधायक के निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) और वाहन चालक को छोड़ दिया गया। कुमार ने बताया कि पीएसओ और चालक ने लक्ष्मीपुर पुलिस थाने में इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विधायक का पता लगाने के लिए प्रयास शुरू कर दिये गये हैं।
माओवादियों ने कंधमाल जिले से 14 मार्च को दो इतालवी नागरिकों को अगवा कर लिया था। उनकी रिहाई के लिए माओवादियों और सरकारी प्रतिनिधियों के बीच बातचीत जारी है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने विद्रोहियों से हिंसा छोड़ने का आग्रह किया है। इस बीच, इतावली बंधक संकट के हल के लिए माओवादियों के वार्ताकार बी डी शर्मा और दंडापानी मोहन्ती ने उनसे विधायक को तत्काल रिहा करने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications