गोवा और महाराष्ट्र में स्वाइन फ्लू का कहर, अलर्ट जारी

इस बीमारी को लेकर स्पास्थ्य विभाग अत्यंत सतर्कता बरते हुए है। चार की मौत के अलावा 34 पीड़ितों को विभिन्न अस्पतालों से भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश के भी कई अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के 25 मामले सामने आने के बाद राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को सर्तक कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने आज हुई एक समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री एन.किरण कुमार रेड्डी से कहा कि स्वाइन फ्लू के कुछ मामले सामने आए हैं।
मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव को स्थिति पर लगातार नजर रखने और सभी जरूरी स्वास्थ्य उपकरणों को तैयार रखने का निर्देश दिया था। खतरनाक एच1एन1 विषाणु एक बार फिर विकराल रूप ले रहा है और पिछले 20 दिनों में चार राज्यों में इसके 129 मामले सामने आ चुके हैं 12 लोगों की मौत हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications