नकल के बहाने छात्राओं के उतरवाए कपड़े

Girl
भोपाल। एक तरफ मध्‍य प्रदेश की सरकार बेटी बचाओं का नारा बुलंद किये हुए है और दूसरी तरफ भरी क्‍लास में छात्राओं के कपड़े उतरवाये जाते है। प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के ग्राम बारहाबड़ा के एक स्‍कूल में नकल सर्चिग के नाम पर दसवीं कक्षा की छात्राओं के कपड़े उतरवाकर उनकी तलाशी ली गई। इस शर्मशार करने वाली घटना को अंजाम उन्हीं के स्कूल की महिला शिक्षिकाओं ने दी।

दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल की जांच करने के नाम पर दो छात्राओं के कपड़े उतरवा दिए। घटना से आहट होकर दोनों छात्राओं के परिवार वालों ने एसडीएम के यहां शिकायत दर्ज करवाकर दोषी शिक्षिकाओं पर कार्यवाही की मांग की है।

शिक्षिकाओं के नकल छुपाने के आरोप का छात्राओं ने विरोध किया, तब भी ये शिक्षिकाएं नहीं मानी और मजबूरी में इन छात्राओं को कपड़े उतारकर भरी क्‍लास के सामने शर्मशार होना पड़ा। तलाशी के दौरान नकल तो नहीं निकली, लेकिन छात्राए पूरे क्‍यास के सामने शर्मशार जरूर हो गयी। छात्राओं ने घर जाकर परिवार वालों को पूरी बात बतायी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+