उत्तराखंड में रावत-बहुगुणा हुए साथ-साथ

Harish Rawat
देहरादून। फिलहाल पहाड़ पर से सियासी संकट टल गया है और बहुगुणा और रावत के बीच के गिले-शिकवे मिट गये हैं। तभी तो लंबे समय से सत्ता की प्रतिक्षा कर रही कांग्रेस सरकार अब शान से सरकार चलाने जा रही है। रावत और बहुगुणा जोशी के बीच गिले-शिकवे मिट चुके है तभी तो हरीश रावत अब विधानसभा स्पीकर के नामांकन मौके पर 25 मार्च को देहरादून में मौजूद रहेंगे।

रावत समर्थकों की ओर से कहा जा रहा है कि पहले प्रदेश का विकास है। हम लोगों को इसके लिए मिलजुल कर काम करना होगा। इसलिए हमारी पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है। वैसे यह साफ है कि विधानसभा स्पीकर की कुर्सी पर भी रावत समर्थक विधायक को बिठाया जाएगा।

गौरतलब है कि बागी तेवर दिखाने वाले हरीश रावत ने साफ कहा कि राज्य में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी और उनकी पार्टी राज्य के लोगों से किये वादे जरूर पूरा करेगी। जिससे अंदाजा लगा लिया गया था कि पार्टी हाईकमान और रावत के बीच किन्ही महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समझौता हो चुका है।

आपको बता दें कि उत्तराखंड में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। कांग्रेस ने बीएसपी की तीन और यूकेडी की एक सीट के साथ सरकार बनाने का दावा पेश किया है। हरीश रावत अपनी जगह विजय बहुगुणा जोशी को सीएम बनाने से नाराज थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+