खुशबूदार खाना लोग कम खाते हैं...

रिसर्च में कहा गया है कि लोग ऐसे खाने को छोटे-छोटे कौर यानी निवाले के रूप में खाते हैं जिसकी वजह से उनके खाने की स्पीड कम हो जाती है और खाने वाले को अपने पेट भरे होने का आभास जल्दी होने लगता है। जिसके कारण लोग कम खाना खाते हैं।
इस शोध के लिये शोधकर्ताओं ने लोगों को वनिला कस्टर्ड खिलाया लेकिन खिलाने से पहले उन्होंने कस्टर्ड की महक को उनकी नाक तक पहुंचाया। ऐसा करते समय उन्होंने लोगों के खाने के अंदाज और उसकी मात्रा को नापा गया। शोध के बाद जर्नल में शोधकर्ताओं ने लिखा कि ऐसी स्थिति में लोगों ने कम खाना खाया।












Click it and Unblock the Notifications