फर्जी एलआईसी पॉलिसी से ठग लिया करोड़ों

pakistan
दिल्ली ( ब्यूरो) । कुछ दिन पहले ही खबर आई थी नकली सोना गिरवी रख कर कुछ लोगों ने मुथूट फाइनेंस को करोड़ो की चपत लगाई थी। अब फर्जी एलआईसी पॉलिसी के जरिए बैंक से रुपये उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर पुलिस दो महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो आरोपी आईसीआईसीआई बैंक में काम करते हैं। इन्होंने फर्जी एलआईसी पॉलिसी के कागजों से बैंक से दो करोड़ 70 लाख रुपये का लोन लिया था।

अपराध शाखा उपायुक्त अशोक चांद के अनुसार, आईसीआईसीआई बैंक ने 25 से 50 लाख रुपये की करीब 12 फर्जी एलआईसी पॉलिसी पर दो करोड़ 70 लाख रुपये का लोन लेने की शिकायत दी थी। मामला दर्ज कर पुलिस ने मास्टरमाइंड अजीत पुंडीर (36) समेत रामनिवास (25), प्रेमप्रकाश (29) और उसके भाई अनिल कुमार उर्फ दिनेश (27) को पकड़ लिया। अजीत मेरठ कैंट, यूपी का रहने वाला है।

रामनिवास और प्रेम प्रकाश आईसीआईसीआई बैंक के झंडेवालान के वीडियोकॉन टावर में स्थित शाखा की लोन अगेंस्ट सिक्योरिटी डिवीजन में काम करते थे। अनिल जीवन तारा बिल्डिंग में स्थित लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन में काम करता था। चारों से पूछताछ के बाद ठगी के पैसे से फायदा उठाने वाले सुनील कुमार गोल्दार (44), चीना गोल्दार (40) और वंदना गोल्दार (21) को पुलिस ने पकड़ लिया। इनके कब्जे से एलआईसी पॉलिसी की खाली स्लिप, रबड़ स्टांप, फर्जी पॉलिसी समेत अन्य सामान बरामद किया गया।

पुलिस पूछताछ में अजीत ने बताया कि आईसीआईसीआई बैंक की सेक्टर-18 स्थित शाखा से उसने लोन लिया था जिसे चुका न पाने से उसे डिफाल्टर घोषित कर दिया गया था। इसके बाद उसने बैंक के एजेंट के तौर पर काम शुरू किया और आईसीआईसीआई बैंक में काम करने वाले रामनिवास और प्रेम प्रकाश से हाथ मिलाया। ये दोनों लोन लेने वालों के कागजों की जांच करते थे। उन्हें पता चला कि सिर्फ इंश्योरेंस पॉलिसी पर ही फील्ड एक्जीक्यूटिव काम करते हैं।

इसके बाद तीनों ने ठगी की साजिश रची। प्रेमप्रकाश के भाई अनिल ने 24 खाली एलआईसी पॉलिसी स्लिप अजीत को दे दीं। इनसे अजीत ने 25 से 50 लाख रुपये की कई नामों से 12 फर्जी एलआईसी पॉलिसी तैयार की। इसके बाद फरवरी, 2011 से लेकर जनवरी, 2012 तक रामनिवास और प्रेमप्रकाश की मदद से करीब दो करोड़ 70 लाख रुपये का लोन ले लिया। दोनों ने वेरिफिकेशन में सभी पॉलिसी को असली बता दिया था।

अजीत ने फर्जी नाम से तैयार की गई एलआईसी पॉलिसी से एक करोड़ 31 लाख रुपये का लोन लिया। उसने अपने नाम से भी पॉलिसी तैयार की और 77 लाख रुपये का लोन लिया। इसके बाद उसने इस रकम को शेयर, बांड और प्रापर्टी में लगा दिया। वहीं, रामनिवास को 15 लाख रुपये मिले और उसने रामपार्क, लोनी में एक प्रापर्टी खरीद ली।

रामनिवास को बैंक से सात हजार सैलरी और इतना ही कमीशन मिलता था। प्रेमप्रकाश शादीशुदा है, लेकिन उसने वंदना गोल्दार को खुद को अविवाहित बता रखा था। प्रेमप्रकाश ने वंदना और पिता सुनील कुमार गोल्दार व माता चीना गोल्दार के नाम पर फर्जी एलआईसी पॉलिसी तैयार की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+