अखिलेश यादव के कंधों पर 11 और विभाग

Chief minister of Uttar Pradesh Akhilesh Yadav
लखनऊ। यूपी के युवा मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव का मंत्रिमंडल हालांकि भरपूर है बावजूद इसके उन्होंने अधिकतर विभाग अपने ही पास रखे हैं। मंत्रियों के विभागों के बंटवारे के बाद श्री यादव ने अपने पास पहले ही पचास विभाग रखे थे जिसमें उन्होंने फेरबदल करते हुए 11 और विभागों का इजाफा कर लिया।

मुख्‍यमंत्री ने एक बार फिर मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया। इस नये फेरबदल के तहत मु यमंत्री के पास अब खाद्य एवं औषधि प्रशासन, अवस्थापना, समन्वय, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत, सार्वजनिक उद्यम, राजनीतिक पेंशन, भाषा, कृषि विदेश व्यापार, कृषि निर्यात और कृषि विपणन का भी अतिरिक्त प्रभार होगा। इससे पहले उन्होंने गृह, नियुक्ति, सचिवालय और सामान्य प्रशासन, सूचना, निर्वाचन वित्त जैसे पचास महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे थे।

मुख्‍यमंत्री ने आनंद सिंह से कृषि, विदेश व्यापार, कृषि निर्यात और कृषि विपणन विभाग ले लिया गया है। वहीं आजम खां को शहरी समग्र विकास का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। संसदीय कार्य के साथ उनके पास नगर विकास, मुस्लिम वक्फ, अल्पसं क कल्याण और हज विभाग थे। अंबिका चौधरी के पास राजस्व, अभाव सहायता एवं पुनर्वास विभाग थे, उन्हें लोक सेवा प्रबन्धन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

लघु उद्योग स्वतंत्र प्रभार मंत्री भगवत शरण गंगवार को निर्यात प्रोत्साहन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। राज्य मंत्री विनोद कुमार सिंह को राजस्व मंत्री, अंबिका चौधरी तथा चितरंजन स्वरूप को संसदीय कार्य मंत्री मोह मद आजम खां से संबद्ध किया गया है। दोनों कैबिनेट मंत्रियों के पास जितने विभाग हैं ये दोनों मंत्री भी उसी विभाग के राज्यमंत्री होंगे। हुए इस फेरबदल के साथ यह भी उम्‍मीद की जा रही है कि आने वाले कुछ दिनों में अभी और भी परिवर्तन होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+