भड़काऊ भाषण देने के कारण श्री श्री रविशंकर पर केस दर्ज

जबरदस्ती उनके खिलाफ केस किया गया है। लेकिन उनकी इस सफाई को कोई मानने को तैयार नहीं है। जहां कांग्रेस उनका दिमागी संतुलत खराब बता रही हैं वहीं शिक्षक एसो. भी श्री श्री रविशंकर के खिलाफ खड़ा हो गया है।
रविशंकर के खिलाफ बुधवार को सांगानेर कोर्ट में इस्तगासा दायर हो गया, जिस पर गुरूवार को सुनवाई होगी। दूसरी तरफ बिड़ला ऑडिटोरियम में बुधवार शाम आयोजित एक कार्यक्रम में रविशंकर समर्थकों व विरोधियों में हाथापाई हुई।
गौरतलब है कि जयपुर के आदर्श शिक्षा परिषद समिति के रजत जयंती समारोह में श्री श्री रविशंकर ने कहा था कि सरकार को कोई स्कूल नहीं चलाना चाहिए क्योंकि ऐसे स्कूलों में अनुशासन नाम की कोई चीज नहीं होती है जिसके चलते बच्चे हिंसक, उद्दंड और माओवादी बनते हैं। उनके अंदर नक्सली स्वभाव आ जाता है।












Click it and Unblock the Notifications