कोयले की खान से निकला 10.7 लाख करोड़ का सबसे बड़ा घोटाला
नई
दिल्ली। यूपीए सरकार घोटालों के मामले में एक बार फिर खड़ी होती नजर आ रही है। अभी तक 2-जी स्कैम को देश का सबसे बड़ा घोटाला माना जा रहा था लेकिन अब कोयला खदानों की बंदरबाट का महाघोटाला खुलकर सामने आ रहा है। कैग की माने तो येपीए की सरकार में कोयला खदानों की बंदरबाद के कारण देश के खजाने को लगभग 10.7 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है। id="toptextpromo">2-जी
स्कैम की तरह ही इस कोयला घोटाले में भी कुछ खास कंपनियों को फायदा पहुंचाया गया है। कैग रिपोर्ट में सरकार पर आरोप है कि कुछ खास कंपनियों को देखते हुए बगैर नीलामी के ही टेंडर दे दिए गए। इस रिपोर्ट में ऐसा माना गया है कि साल 2004-2009 के बीच खदानों को बांटा गया। बगैर निलामी की प्रक्रिया के औने पौने दाम पर कुछ खास कंपनियों को लाइसेंस बाटे गये। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>2004
से 2009 के बीच शिबू सोरेन कोयला मंत्री थे। इस घोटाले से देश के खजाने को 10.7 लाख करोड़ रूपये का नुकसान पहुंचा है। यह घोटाला 2जी घोटाले से 6 गुना बड़ा घोटाला है। इस घोटाले से करीब 100 बड़ी कंपनियों को फायदा पहुंचा है। कुछ खास कंपनियों को ध्यान में रखकर इस घोटाले को अंजाम दिया गया है।











Click it and Unblock the Notifications