अखिलेश ने किया ऐलान, बोर्ड परीक्षा तक नहीं कटेगी बिजली

Uttar Pradesh Chief Minister Akhilesh Yadav
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हाईस्कूल तथा इंटरमीडियट की परीक्षा के मद्देनजर विद्यार्थियों की सुविधा के लिये पूरे प्रदेश में शाम 6 से रात 10 बजे तक बिजली उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। आधिकारिक सूत्रों ने आज बताया कि मुख्यमंत्री ने यह निर्णय हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को पर्याप्त बिजली देने के उद्देश्य से लिया है।

खासतौर से ग्रामीण इलाकों के विद्यार्थियों को भी शहरी इलाकों के बच्‍चों की तरह परीक्षा की तैयारी में सुविधा के लिये यह कदम उठाया गया है। उन्होंने बताया कि बिजली आपूर्ति की यह नयी व्यवस्था कल से लागू हो जाएगी और आगामी 20 अप्रैल तक प्रभावी रहेगी। सूत्रों के मुताबिक अखिलेश ने कहा है कि इस व्यवस्था के लिये उत्तर प्रदेश विद्युत निगम को शासन द्वारा 150 करोड़ रुपए की विशेष वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य विद्युत निगम प्रशासन ने स्थानीय विद्युत अधिकारियों को निर्देशित अवधि में सभी क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की हिदायत दी है। साथ ही स्थानीय स्तर पर आयी गड़बडि़यों को कम समय में ठीक करने के लिये पर्याप्त कर्मचारी तथा सामग्री की व्यवस्था करने के निर्देश देते हुए आगाह किया गया है कि इस काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+