भगवत गीता पर नहीं लगेगा प्रतिबंध: रूसी अदालत

गौरतलब है कि रूस की एक अदालत में याचिका दायर की थी कि रूसी में अनुवादित भगवद् गीता में भड़काऊ संवाद है जो धार्मिक लोगों को भड़का सकती है इसलिए इसे प्रतिबंधित किया जाये।
यह याचिका जून 2011 में दाखिल की गई थी। इसा बात को लेकर पूरे देश में प्रदर्शन हुए थे। शीतकालीन सत्र में यूपीए सरकार ने इस पर बयान भी दिया था। खुद पीएम मनमोहन सिंह ने इस बारे में रूस की सरकार से बात की थी। इस बात को लेकर पूरे देश में प्रदर्शन हो रहे थे। वैसे कुछ महीने पहले साइबेरिया में भगवत गीता पर प्रतिबंध लगाने की मांग पर उठे विवाद पर दुख जताते हुए रूस ने कहा था कि इस पवित्र ग्रंथ को अदालत में घसीटा जाना बेहद ही शर्मनाक है।












Click it and Unblock the Notifications