अब ईडी ने भी कसा काजमी पर शिकंजा

Journalist Syed Mohammed Ahmad Kazmi
दिल्ली (ब्यूरो)। इजराइली राजनयिक पर हमले के मामले में गिरफ्तार पत्रकार अहमद काजमी पर अब ईडी ने भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस को काजमी की पत्नी के खाते से 18,78,500 रुपये और काजमी के खाते से 3.80 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा मिलने के सबूत मिले हैं। काजमी इस धन के बारे में कुछ भी संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाएं है। इसलिए ईडी ने इसकी जांच शुरू कर दी है कि ये पैसे काजमी के परिवार को कैसे मिले।

उधर, सीबीआई ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। खबर है कि हमले के आरोपी तीनों ईरानी नागरिकों के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी करने के लिए इंटरपोल मुख्यालय के अनुरोध किया है। काजमी को मिले विदेशी मुद्रा के स्त्रोत के साथ-साथ ईडी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि इसके बारे में भारतीय रिजर्व बैंक को सूचित किया गया है या नहीं। नियम के मुताबिक विदेशी मुद्रा के लेन-देन की सूचना रिजर्व बैंक को देना जरूरी है।

ऐसा नहीं करने पर इसे फेमा का उल्लंघन माना जाता है। ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने काजमी के खातों में विदेशी धन के स्रोत और उनके इस्तेमाल के बारे में जांच करने का अनुरोध किया था। उनके मुताबिक काजमी और उसकी पत्नी को नियमित तौर पर विदेशी मदद मिलती रही है। इस महीने तक काजमी की पत्नी ने 18,78,500 रुपये, जबकि काजमी ने 3.80 लाख रुपये विदेशी मुद्रा के तौर पर प्राप्त किए हैं।

गौरतलब है कि 50 वर्षीय पत्रकार काजमी को 13 फरवरी को इजराइली दूतावास की एक गाड़ी पर यहां हुए हमले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली पुलिस ने राजनयिक की कार में बम चिपकाने के आरोपी तीन ईरानी नागरिकों की पहचान कर ली है। इन तीनों के खिलाफ इंटरपोल का रेड कार्नर नोटिस जारी किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+