युवाओं को सशक्त बनायेगा छात्रसंघ, बेरोजगारी भत्ता

यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने एक कार्यक्रम के माध्यम से नवनिर्वाचित विधायकों का स्वागत समारोह आयोजित किया और साथ ही मुलायम व अखिलेश को धन्यवाद दिया। बाराबंकी में आयोजित स्वागत समारोह में छात्रों का उत्साह देखने को मिला। सोसाइटी के प्रदेश सचिव व वरिष्ठ छात्रनेता लखनऊ विश्व विद्यालय दानिश सिद्दीकी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव जी के सिद्धान्तों पर चलकर समाजवाद के युवा ध्वजवाहक और प्रदेश के इतिहास में सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कठिन परिश्रम से विधानसभा चुनावों में मिले पूर्ण बहुमत की प्रदेश सरका, प्रदेश के नौजवानों छात्रों किसानों और बुनकरों सहित सभी वगों की खुशहाली का पथ प्रशस्त करेंगी।
दानिश की अगुवाई में मंत्री विधायक अरविन्द कुमार सिंह ‘गोप‘ के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर रहने वाले सपा के जिलाध्यक्ष मौलाना मेंराज अहमद एवं सपा के जिला महासचिव धीरेन्द्र कुमार वर्मा का अभिनन्दन स्वागत काकार्य का आयोजन किया गया। इस मौके पर युवा सपा नेता डा. पीयूष अवस्थी ने कहा कि सरकार का गठन और प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही युवा नायक अखिलेश यादव ने प्रथम कैबिनेट मीटिंग में बेरोजगारी भत्ता, लैपटॉप, टैबलेट आदि देने का निर्णय कर पार्टी के घोषणा पत्र पर अमल करना प्रारम्भ कर दिया है।
इस मौके पर सपा जिला उपाध्यक्ष पं. रामचन्द्र मिश्र, जिला सचिव श्यामप्रकाश त्रिवेदी, पूर्व जिला महासचिव अनिल कुमार यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष लो.वा. सपा कामता यादव, वरिष्ठ सपा नेता, नसीम कीर्ती, युवा सपा नेता सुहैल अहमद राईन, काशिफ अनवर, संजय रस्तोगी, मो. आसिफ कुरैशी, सरदार सुखमीत सिंह, कासिम कीर्ती, अरूण अग्रवाल, अरूण यादव बाली, अजल खान, उबैद, नदीम, यूसुफ, सैफ कुरैशी, मो. आमिर कुरैशी, राजमल यादव, आनन्द सिंह मोनी, सोमेश तिवारी, ताहिर, सुफियान अहमद, युनुस, राहिल, अफजल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थें।












Click it and Unblock the Notifications