यूपी में सस्ता होगा डीजल और पेट्रोल

सरकार के इस कदम से प्रदेश को सालाना कुल 3800 करोड़ रुपये का नुकसान सहना पड़ेगा। इसमें सबसे अधिक नुकसान डीजल पर सालाना 2000 करोड़ और पेट्रोल पर 600 करोड़ रुपये का होगा। यूपी में पेट्रोल पर मौजूदा समय 26.55 प्रतिशत और डीजल पर 17.23 प्रतिशत वैट लिया जाता है। मालूम हो कि यूपी से सटे हुए राज्य दिल्ली और हरियाणा में पेट्रोल पर 20 प्रतिशत वैट है।
इसी तरह पंजाब और हरियाणा में डीजल पर नौ प्रतिशत वैट है। पड़ोसी राज्यों के समान डीजल पर वैट लेने से दो हजार करोड़ और पेट्रोल पर वैट कम करने से छह सौ करोड़ रुपये का नुकसान होगा। मौजूदा समय डीजल और पेट्रोल से करीब आठ हजार करोड़ रुपये सालाना राजस्व मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications